26/11 आतंकी हमला, शहीदों को श्रद्धांजलि (फोटो)

गुरुवार, 26 नवंबर 2015 (16:37 IST)
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी में आज से ठीक सात साल पहले वही मनहूस दिन था, जब आतंकवादियों ने पूरे शहर में खूनी खेल खेला था। 26/11 का दिन जब भी आता है, तब मुंबई की छाती पर दिए गए जख्म एक बार फिर हरे हो जाते हैं। 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हमलों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों और अन्य लोगों ने दक्षिण मुंबई में पुलिस जिमखाना स्थित 26/11 पुलिस स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कामा अस्पताल और आल्बलेस अस्पताल में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आगे देखें और तस्वीरें...

 


(सभी चित्र : Ashish Vaishnav / Indus Images)

वेबदुनिया पर पढ़ें