पंजाब और हरियाणा में ठंड का भीषण प्रकोप, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

सोमवार, 1 जनवरी 2024 (13:04 IST)
Severe cold outbreak in Punjab and Haryana : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को ठंड (Cold) का प्रकोप जारी रहा और गुरदासपुर (Gurdaspur) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। विभाग के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार, नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री सेल्सियस, 8.8 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी