यौन उत्पीड़न के आरोप में वैज्ञानिक गिरफ्तार

शनिवार, 2 जून 2018 (23:12 IST)
हैदराबाद। वैज्ञानिक संस्थान में काम करने वाले एक वैज्ञानिक पर एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा एमएससी में पढ़ती है। उसने 18 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए यौन उत्पीड़न का आरोप वैज्ञानिक पर लगाया। अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार) रोकथाम के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। 
 
अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक को शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी