कश्मीर में अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह गिरफ्तार

शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (11:56 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल से डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (डीएफपी) के प्रमुख शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया गया।
 
डीएफपी के प्रवक्ता ने बताया कि हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के महासचिव शाह को शुक्रवार को त्राल में एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही शाह वरिष्ठ नेताओं के साथ त्राल पहुंचे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
डीएफपी प्रमुख को इससे पहले भी फरवरी 2016 में गिरफ्तार किया गया था और अप्रैल में रिहा किया गया था। हालांकि उन्हें एक बार फिर जुलाई में उस समय गिरफ्तार किया गया था जब अनंतनाग में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी और दो अन्य आतंकवादी मारे गए थे। बाद में शाह को रिहा कर दिया गया था और कई महीनों तक नजरबंद रखा गया। शाह की नजरबंदी गत शनिवार को ही हटाई गई थी। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें