दाऊद के पूर्व गुर्गे शकील अहमद शेख की मुंबई में मौत

सोमवार, 25 मार्च 2019 (14:28 IST)
मुंबई। अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम के पूर्व निकट सहयोगी शकील अहमद शेख का जसलोक अस्पताल में निधन हो गया है।
 
शकील अहमद उर्फ लंबू शकील हृदयरोग से पीड़ित था और कुछ दिन पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी