स्मृति ईरानी के 'कायाकल्प' से लोग हुए हैरान

गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (20:52 IST)
मुंबई। स्मृति ईरानी फैट से फिट हो चुकी हैं। स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। स्मृति ईरानी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे गार्डन में फूल तोड़ती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा- जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है …फूल न तोड़ें। स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी डीपी भी चेंज कर दी हैं, जिसमें वे बेहद फिट लग रही हैं। स्मृति ईरानी की फोटो देख कई हस्तियों ने कमेंट किया। मौनी रॉय ने लिखा- खूब सुंदर। 

सोनम कपूर ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। अनीता हसनंदानी ने लिखा- वाह, आपने इतना वजन कम कर लिया है। 2003 में भाजपा में शामिल होने के बाद स्मृति 2004 में महाराष्ट्र यूथ विंग की उपाध्यक्ष बनीं। 2014 में भाजपा ने उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से आम चुनाव में उतारा। इस बार भी वे जीतने में असफल रहीं।

इसके बाद 2019 में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर अमेठी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ाया और इस बार उन्होंने राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में शिकस्त दे दी। स्मृति ईरानी भारत सरकार में कपड़ा मंत्रालय के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी संभाल रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी