तारक मेहता की 'बबीता जी' ने 4 महीने में बदला अपना लुक, फैंस के साथ शेयर की फैट टू फीट जर्नी

शनिवार, 13 नवंबर 2021 (13:52 IST)
'तारक मेहता का अल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। 
 
मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी भी साझा की है।
मुनमुन ने अपनी दो तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह सूट पहने नजर आ रही हैं और उनका वजन बढ़ा हुआ दिखा रहा है। दूसरी तस्वीर में वह जिम लुक में हैं, जिसमें उनका वेट लॉस दिखाई दे रहा है। इन दोनों तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के वजन में फर्क साफ नजर आ रहा है। 

ALSO READ: 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस का 48 साल की उम्र में बोल्ड अंदाज, बैकलेस ब्लाउज पहनकर ढाया कहर
 
मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा, नियमित एक्सरसाइज के साथ ही एक विशेष तरह की डाइट को फॉलो करके मैंने अपने शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया है। चार महीने बाद वो फिर से वर्कआउट करने लगी हैं, बॉडी में बदलाव को देखते हुए व्यस्त शेड्यूल से जब भी टाइम मिलता है मैं एक्सरसाइज करती हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है अब मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। ये एक शानदार यात्रा होने वाली है।
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने एक नया घर लिया है जिसकी खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।
 
मुनमुन दत्ता ने छोटे पर्दे पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है। वह इस शो से 13 साल से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे' में भी नजर आ चुकी हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी