UP की मंत्री सोनम चिश्ती ने दिया इस्‍तीफा, जानिए क्‍या है वजह...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (22:17 IST)
Sonam Chishti Kinnar resigned from the post of minister : उत्तर प्रदेश के किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सोनम चिश्ती (किन्नर) ने हाल के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षित परिणाम न मिलने से आहत होकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। सोनम चिश्ती ने बातचीत में अपने त्याग पत्र की पुष्टि की है।
 
राज्यपाल को संबोधित अपने पत्र में सोनम चिश्ती ने लिखा है, मैं सोनम चिश्ती उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) किन्नर कल्याण बोर्ड (उत्तर प्रदेश) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में आए परिणाम-प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक भाजपा में क्यों मचा है बवाल?
सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए इस पत्र में चिश्ती ने कहा है, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहते हुए जनता के बीच में भाजपा को मजबूत करने में मैं असफल रही हूं। चिश्ती ने लिखा है, इस कारण मैं अपनी अंतरात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्याग पत्र दे रही हूं।
 
उन्होंने यह भी कहा, इसके उपरांत मैं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी। उन्होंने कहा, मेरा त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें। चिश्ती को किन्नर समाज का मज़बूत नेता माना जाता है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं बन रही भाजपा की सरकार, भाजपा विधायक ने ऐसा क्यों कहा
लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश की 80 सीट में भाजपा को 33 और सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को दो तथा अपना दल (एस) को सिर्फ़ एक सीट पर जीत मिली। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को 37 तथा कांग्रेस को छह तथा आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम को एक सीट मिली है। राज्य में भाजपा का प्रदर्शन 2014 और 2019 के मुक़ाबले काफी ख़राब रहा है। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी