फरेंदा में सपा जीती, भाजपा तीसरे नम्बर पर

रविवार, 3 मई 2015 (12:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा की फरेंदा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार विनोद मणि त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी से 09 हजार 231 मतों से जीत गए हैं।
 
सपा ने भाजपा से यह सीट छीनी है। भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक बजरंग बहादुर सिंह 41 हजार 247 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के वीरेन्द चौधरी को 55 हजार 647 मत हासिल हुए। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें