घोटाले में स्पीक एशिया के कंट्री हेड सहित छह गिरफ्तार

सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (13:02 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को ‘स्पीक एशिया’ के कंट्री हेड सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

2,200 करोड़ रुपए से ज्यादा के ऑनलाइन मार्केटिंग फर्म घोटाले के सिलसिले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस घोटाले में लाखों निवेशकों को चूना लगाया गया था।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने कहा क‍ि स्पीक एशिया के कंट्री हेड संजीव मेहता को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और 5 अन्य को दूसरे स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

कुलकर्णी ने बताया कि सभी आरोपियों को 7 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें