Punjab Assembly Elections: जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल

सोमवार, 15 मार्च 2021 (08:09 IST)
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वे जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।
ALSO READ: केरल चुनाव : भाजपा ने 'मेट्रो मैन' श्रीधरन को पलक्कड़ से उतारा मैदान में, 2 सांसदों, 1 पूर्व राज्यपाल को भी टिकट
जलालाबाद का प्रतिनिधित्व सुखबीर बादल ही करते थे, लेकिन 2019 में फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। बाद में उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली।
 
जलालाबाद में 'पंजाब मांगदा जवाब' रैली को संबोधित करते हुए बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कि उसने राज्य को 'लूटा' है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद से मैं शिअद के पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर रहा हूं- यह है सुखबीर सिंह बादल। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी