स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (17:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी जिले के डीसी चौक के पास गुरुवार को एक लावारिस बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लावारिस बैग देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते व दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक बैग में टिफिन के जैसी कोई चीज है। स्वतंत्रता दिवस से पहले मिले लावारिस बैग को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप है। बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी