गौरतलब है कि 24 मई शनिवार को तेज प्रताप की अनुष्का यादव नामक एक युवती के साथ फोटो वायरल हुई। तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया से ही यह जारी हुई। दावा किया गया कि तेज प्रताप उस युवती के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। हालांकि तेज प्रताप ने अकाउंट हैक होने के दावा करते हुए महिला से संबंधों से इनकार कर दिया। बहरहाल इस घटनाक्रम से नाराज लालू यादव ने उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया। इसके साथ ही परिवार ने भी उनसे दूरी बना ली।('सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय')
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 6, 2025
हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों… pic.twitter.com/N6h2OYcs8o