श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, एक नागरिक घायल

मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (17:17 IST)
श्रीनगर। शहर के भीड़भाड़ भरे अमीरा कदल इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने अमीरा कदल पुल के पास सुरक्षा बल के जवानों पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फट गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में तारिक अहमद घायल हो गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
 
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष की हत्या

 
स्वतंत्रता दिवस के पहले पिछले 1 महीने में ड्रोन गतिविधियां बढ़ने के बीच सुरक्षा बल चाक-चौबंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारत की सख्ती से आतंकवादियों के मंसूबे नाकाम होते जाने के कारण वे सीमापार से ड्रोन से हमला कर रहे हैं। ऐसा पहला ड्रोन हमला यहां बीती 27 जून को भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर बम गिराने के लिए किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी