पुलवामा में आतंकवादियों ने महिला को गोली मारी, मौत

बुधवार, 5 जून 2019 (11:40 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक पुरुष पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगीना बानो के तौर पर हुई है।
 
घायल पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की तलाश जारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी