टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन, भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (10:48 IST)
पणजी। टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का गोवा की राजधानी पणजी में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं।

सोनाली ने अपनी मौत से कुछ ही घंटो पहले सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर किए थे। इसमें वें गुलाबी रंग का साफा पहने नजर आ रही हैं।
 
सोनाली फोगाट ने हरियाणा के हिसार से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2021 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया था। 
 
भाजपा नेता सोनाली फोगाट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह हिसार की बाजार समिति के एक कर्मचारी को थप्पड़ लगा दिया और बाद में चप्पल से उनकी पिटाई करती नजर आ रही थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी