भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

शनिवार, 5 मार्च 2022 (14:25 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार तड़के पंथियाल के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण स्टील की एक सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Koo App
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है और रणनीतिक लिहाज से अहम इस राजमार्ग पर यातायात बहाली में चार घंटे तक का समय लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, स्टील की सुरंग को भारी नुकसान पहुंचा है और पहाड़ी से नियमित अंतराल पर पत्थर गिर रहे हैं, जिसके चलते वहां से क्षतिग्रस्त गर्डर और मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी