आगरा में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिर गईं 2 मासूम बच्चियां

शनिवार, 20 नवंबर 2021 (00:06 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 2 मासूम बच्चियां खेलते समय एक 80 फुट गहरे कुएं में जा गिरीं। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।

खबरों के अनुसार, घटना पिनाहट ब्लॉक के मनसुख पुरा के गांव गढ़ का पुरा की है। यहां 2 मासूम बच्चियां खेलते समय एक गहरे कुएं में गिर गईं। करीब 4 साल की ये बच्चियां दोपहर में खेल रही थीं।

बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन कर बच्चियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्‍ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बच्चियों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी