मौत को चकमा... तूफान में पेड़ गिरा, बाल-बाल मची महिला...

मंगलवार, 18 मई 2021 (13:11 IST)
मुंबई। चक्रवाती तूफान ताउ ते (Tauktae Cyclone) मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में काफी बारिश हुई और तूफानी हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे तक उखड़कर गिर गए। मुंबई में हुए ऐसे ही एक हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गई। यह भी कह सकते हैं कि उसने मौत को चकमा दे दिया। 
 
एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के किसी व्यस्त इलाके का है। उस समय सड़क के दोनों ओर बड़ी मात्रा में वाहन खड़े हुए थे तूफान के असर से बारिश भी काफी हो रही थी। एक महिला हाथ में छाता लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी उसकी नजर सामने एक पीपल के पेड़ पर पड़ी। पेड़ गिरने को ही था। तभी महिला ने सड़क के दूसरी ओर दौड़ लगा दी। 
महिला की थोड़ी सी सतर्कता ने उसे बचा लिया। यदि महिला थोड़ी और आगे बढ़ती तो संभवत: पेड़ उसके ऊपर ही गिर जाता। इस हादसे में उसकी मौत भी हो सकती थी।   
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी