ट्रक ने आग ताप रहे 7 लोगों को कुचला, 4 मृत

गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (12:46 IST)
लखीमपुर खीरी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार रात आग ताप रहे 7 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए।

 
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि रात करीब 10 बजे महाराजनगर लौधनपुरवा मोहल्ले में सड़क किनारे कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन लोगों को रौंद दिया जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें