कश्मीर में रहस्यमयी स्थिति में मिले दो युवकों के शव

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (11:04 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो युवकों के शव मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थिति में मिले।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां के पालपुरा इलाके में दो युवकों के शव मिलने से अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
मृतकों की शिनाख्त उमर सुहैल (17) और मोहम्मद अतहर (20) के रूप में की गयी है। दोनों राजौरी के निवासी थे। दोनों युवकों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उनके शवों पर किसी किस्म के चोट का निशान भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 
गौरतलब है कि पुलिस ने कुलगाम जिले के काजीगुंड में पुंछ निवासी अमजिद खान का शव बरामद किया था। (वार्ता) 
अगला लेख