पंजाब की जेल में कैदी की पिटाई, पीठ पर लिखा आतंकी

Webdunia
गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (14:57 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के बरनाला जिले में एक विचाराधीन कैदी ने जेल अधीक्षक पर अत्याचार करने और उसकी पीठ पर आतंकवादी लिखने का आरोप लगाया है। पंजाब सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
 
28 वर्षीय कैदी करमजीत सिंह ने अदालत में एनडीपीएस एक्ट के तहत दायर एक मामले की सुनवाई के दौरान यह आरोप लगाया। सिंह ने दावा किया कि कैदियों की स्थिति दयनीय है। एड्स और हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों को अलग वार्ड में नहीं रखा जाता है, और जब भी मैंने दुर्व्यवहार के मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो जेल अधीक्षक मुझे पीटते थे।
 
हालांकि, जेल अधीक्षक बलबीर सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है, और करमजीत सिंह पर मनगढ़ंत कहानियों गढ़ने का आरोप लगाया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख