नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार देर शाम जारी कर दी, जिसमें 21 महिलाएं शामिल हैं।
आज घोषित उम्मीदवारों में प्रमुख नाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह (नोएडा), श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी (लखनऊ छावनी), ब्रजेश पाठक (लखनऊ मध्य), हृदयनारायण दीक्षित (भगवंतनगर), भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद (पश्चिम) प्रमुख हैं।
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से उम्मीदवार घोषित किए जाने की वजह से वर्तमान विधायक विमला बाथम का टिकट कट गया है। उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की दूसरी सूची इस प्रकार है :