Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : अगर आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान हैं। कई बार अधिकारियों के सामने गुहार लगाकर परेशान हो चुके हैं तो आप सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी शिकायत कर सकते हैं। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भी जनता की सहूलियत और बेलगाम अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जारी किया है। ये नंबर है 1905। आप इस नंबर पर बात करके सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
CM धामी से मिले महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आध्यात्मिक सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Edited By : Chetan Gour