आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (11:49 IST)
Owaisi on I Love Mohammad : हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमनी (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में 'आई लव मोदी' बोल सकते हैं, लेकिन आई लव मोहम्मद का नाम नहीं ले सकते।
 
ओवैसी ने कहा कि अब तो ये हमारी मस्जिद को भी छीनना चाहते हैं। हद तो य हो गई है कि इस देश में 'आई लव मोदी' तो बोल सकते हैं, लेकिन 'आई लव मोहम्मद' नहीं बोल सकते। उन्होंने सवाल किया कि इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे। इनके पोस्टर लगाओ तो ये खुश हो जाएंगे, लेकिन 'आई लव मोहम्मद' के पोस्ट्स से इन्हें दिक्कत है। 
 
उन्होंने कहा कि अगर मैं मुसलमान हूं तो मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वजह हूं। उसके आगे और कुछ नहीं है। क्या करना चाहते हैं, 17 करोड़ की जनता भारत में रहती है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में आई लव मोहम्मद वाले पोस्टरों को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसके बाद कई स्थानों पर आई लव महाकाल के पोस्टर्स दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश में आई लव योगी आदित्यनाथ और आई लव अखिलेश के पोस्टर्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
 
इधर बरेली में आई लव मोहम्मद के पोस्टर्स को लेकर हुए विवाद ने 26 सितंबर को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में लगभग 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज फिर यहां हालात तनावपूर्ण है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 2 दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट भी बंद कर दिया गया हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी