Uttarakhand Budget 2026-27 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 लाख 11 हजार 703.12 करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह बजट बेहतरीन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इस बार बजट में सड़कों और आधारभूत ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इस बार बजट में सड़कों और आधारभूत ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।
दूरस्थ इलाकों को विकास से जोड़ा जा रहा
प्रदेश में 57 पहाड़ों में सुरंगों, पुलों और आधुनिक ढांचों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों को विकास से जोड़ा जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, ताकि पहाड़ के अंतिम गांव तक सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें। बजट में ग्रामीण विकास के लिए पूंजीगत मद में 1642 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1050 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन स्तर में आएगा बदलाव
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को 2502 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच बेहतर होने से पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।
धामी सरकार का एक और बड़ा कदम
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य से पलायन की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में पुष्कर धामी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' के लिए 60 करोड़ की राशि का विशेष प्रावधान किया है।
Edited By : Chetan Gour