महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया अश्लील डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

सोमवार, 21 मार्च 2022 (09:58 IST)
उज्जैन। दो किन्नरों ने महाकाल मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद बवाल मच गया। एक श्रद्धालु ने यह अश्लील वीडियो देखने के बाद महाकाल पुलिस थाने में किन्नरों के खिलाफ शिकायत की। 
 
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली। इसके पहले भी एक महिला ने बॉलीवुड सांग्स पर वीडियो बनाया था, जिसे लेकर बवाल मचा था। 
 
खबरों के मुताबिक दो किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने सैकड़ों भक्तों के सामने गेट नंबर 6 पर अश्लील डांस किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने दोनों किन्नरों के खिलाफ धारा 294 ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी