भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।'
उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट अब आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दर्शा रही है। गोरखपुर के कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी सीट से इस्तीफे की पेशकश की है ताकि योगी इस सीट से चुनाव लडकर निर्वाचित हो सकें। सिंह ने इसकी पुष्टि भी की। इस समय योगी गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।