मप्र में मधुमक्खी निगलने से युवक की मौत

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (22:15 IST)
Death by swallowing a bee : मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने और उसके बाद जीभ और भोजन नली में मधुमक्खी के काट लेने से मौत हो गई। हालांकि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया था।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि बुधवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैरसिया इलाके में मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी को निगल लिया।
 
कुलस्ते ने बताया कि सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की क्योंकि उनकी भोजन नली में सूजन थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
 
उनके अनुसार जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी