उज्जैन (मध्यप्रदेश) की धर्मनगरी और भगवान महाकाल की पावन नगरी एक बार फिर से विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेलों में से एक सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की मेजबानी के लिए तैयार है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार अगला सिंहस्थ महाकुंभ 27 मार्च 2028 से शुरू होकर 27 मई 2028 तक चलेगा और हर 12 वर्षों में उज्जैन में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ 4 प्रमुख कुंभ स्थलों (हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन) में से एक है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जब बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करता है, तब उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है।