व्यापार में वृद्धि के लिए चमत्कारी उपाय अपनाएं

धन-समृद्धि देगा आसान उपाय, अवश्य आजमाएं 
 
कुबेर धन-समृद्धि देते हैं और कुबेर का संबंध उत्तर दिशा से है। उत्तर दिशा का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। अगर व्यापार में उन्नति के लिए सही उपाय आजमाया जाए तो अवश्य ही आपके घर-व्यापार में धन की वर्षा होगी। 
 
इसीलिए जानें व्यापार से संबंधित खास उपाय :- 
 
जैसे कुबेर धन के देवता हैं, वैसे ही बुध भी बुद्घि और व्यापार के कारक ग्रह है। इसीलिए कुबेर को उत्तर दिशा का स्वामी माना गया है और उत्तर दिशा का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। 
 
अत: आपके घर की उत्तर दिशा अगर दोषपूर्ण है, तो वहां रहने वाले मनुष्य की बुद्घि भ्रमित हो जाती है, जिससे वह समय पर निर्णय लेने में अपने आपको असहज महसूस करता है। इतना ही नहीं उसकी आर्थिक उन्नति में भी बाधाएं आने लगती हैं। 
 
इसीलिए व्यापार करने वाले जातक को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखना चाहिए, ताकि उसकी अधिक से अधिक उन्नति हो सकें। इसके लिए उन्हें उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर अवश्य ही लगानी चाहिए। 
 
बुध का प्रिय रंग हरा है और हरे रंग का पक्षी (तोता) है। इसीलिए उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का तस्वीर लगाने से वहां का दोष समाप्त होकर मनुष्य को शुभदायी फल प्राप्त होने लगते हैं। धीरे-धीरे मनुष्य की व्यापारिक उन्नति होकर वह जीवन में सुख और समृद्धि का अनुभव करता है। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें