आसमान में दिखेगा ‘सुपरमून’ का दुर्लभ नजारा
वर्षों बाद अंतरिक्ष में सोमवार को एक साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण तथा ‘सुपरमून’ की मौजूदगी का दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। ‘सुपरमून’ का मतलब है कि चंद्रमा अपने आकार से थोड़ा बड़ा और गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। चांद का यह नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पृथ्वी से कुछ ज्यादा नजदीक होता है।
इसके साथ ही पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा जोकि 27-28 सितंबर की रात को अमेरिका, अटलांटिक, ग्रीनलैंड, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह तब दिखेगा जब चंद्रमा अस्त होने वाला होगा।