Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा

WD Feature Desk

शनिवार, 15 जून 2024 (09:29 IST)
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, शिक्षा, जीवन आदि कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। चाणक्य के अनुसार यदि कुछ ऐसे कारण हैं जिसके चलते व्यक्त वक्त के पहले ही बूढ़ा हो जाता है। व्यक्ति को इस बात को समझ कर इसमें सुधार कर लेना चाहिए। अन्यथा बाद में पछताना ही पड़ता है।
 
1. सतत भ्रमण करना व्यक्ति को बूढ़ा बना देता है। अर्थात जो व्यक्ति निरंतर ही यात्रा या भ्रमण पर रहता है वह वक्त के पहले ही बूढ़ा हो जाता है।ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
 
2. अधिक प्रणय करने वाला पुरुष जल्द बूढ़ा हो जाता है जबकि यदि स्त्री उसके पति के साथ प्रणय नहीं करती हो तो बूढ़ी हो जाती है।
 
3. यदि घोड़े को हरदम बांध कर रखते हैं तो वह बूढा़ हो जाता है। इसी प्रकार व्यक्ति कसरत करना, टहलना, पैदल चलना आदि बंद कर देता है तो वह बुढ़ा होने लगता है। आलसी व्यक्ति पर बुढ़ापा जल्द आता है।ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार कैसा होना चाहिए देश के प्रधान को?
 
4. धूप में रखने से कपड़े पुराने हो जाते हैं। उसी प्रकार चिंता के ताप से व्यक्ति जल्द ही बूढ़ा होने लगता है।
 
5. अत्यधिक भोजन करने वाला, भोजन में आसक्ति रखने वाला व्यक्ति भी वक्त से पहले बूढ़ा हो जाता है।
 
6. अत्यधिक कार्य करने या मेहनत करने से भी व्यक्ति पर जल्दी ही बुढ़ापे का प्रभाव नजर आने लगता है।ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी