Republic Day Parade 2024: पैन से लेकर पानी की बोतल तक, गणतंत्र दिवस परेड पर नहीं ले जा सकते ये चीज़ें

26 January Parade
Republic Day Parade 2024 : भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन रिपब्लिक डे के रुप में मनाया जाता है।
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जाता है। भारत के लिए यह तारीख बहुत खास है क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस कारण से आजादी के बाद भारत एक लोकतांत्रिक देश बना। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है और देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन विशेष कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में सबसे खास परेड होती है जिसकी तैयारियां कुछ दिन पहले से ही होने लगती हैं। ALSO READ: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्‍य अतिथि, कैसे करते हैं चयन?
 
इसके साथ ही सेकड़ों लोग इस परेड को देखने के लिए एकत्रित होते हैं। इस खास पर्व पर सिक्यूरिटी का बहुत अधिक ध्यान रखा जाता है क्योंकि 26 जनवरी को मुख्य अथिति को भी बुलाया जाता है। ऐसे में परेड देखने के लिए आप कई तरह की चीज़ें अपने साथ नहीं लेकर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीज़ों के बारे में...
 
गणतंत्र दिवस परेड में क्या चीज़ें नहीं ले जा सकते हैं?

गणतंत्र दिवस की परेड में इन चीज़ों की पाबंदी क्यों है?
अगर आप परेड देखने के लिए जा रहे है तो आपका बाहर बैग चेक किय्या जाएगा। अगर आपके बैग में ऊपर दी गई कोई भी चीज़ मिली तो उसे बैग से निकाल लिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर विशेष सुरक्षा होती है और ऐसे में सेकड़ों की संख्या में लोग परेड देखने के लिए आते हैं। लोगों की सुरक्षा के कारण ही इन चीज़ों को ले जाना मना है।
ALSO READ: Republic Day 2024 पर घर में बनाएं ये खास फूड्‍स, अभी नोट करें रेसिपी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी