‘कीव मेरी जन्‍मभूमि है, मैं उसके लिए रूस से लडूंगी’, पूर्व मिस यूक्रेन ने रूस के खि‍लाफ उठाई बंदूक

मंगलवार, 1 मार्च 2022 (16:25 IST)
यूक्रेन पर रूस के हमले ने यूक्रेनवासियों में राष्‍ट्रवाद की भावना को प्रबल कर दिया है। वहां हर आम नागरिक रूस के खि‍लाफ उठकर उसे ललकार रहा है।

अब पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना (Former Miss Ukraine Anastasia Lena),  ने रूस के खि‍लाफ हथियार उठा लिया है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई सेलिब्रिटी या फेसम पर्सनॉलिटी युद्ध में लड़ने उतरी है। इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा करके बताया था कि वो युद्ध लड़ रही हैं।

लेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके लिखा कि वे जाहिर करना चाहती हैं कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत हैं। वे रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी। यूक्रेन के नागरिकों का जैसे डर निकल गया है। वे रूसी सेना के सामने साहस से खड़े हो रहे हैं। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है।

अनास्तासिया लेना यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। वे 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन की प्रतिनिधि थीं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि उन्होंने 'घर' की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं।

पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाली पोस्ट लिखी। इसमें कहा कि वो कोई सेना नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। वे एक ऐसी व्यक्ति हैं, जो अपने देश से प्यार करती हैं।

अनास्तासिया लेना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर रूस के खिलाफ जंग में शामिल होने से संबंधित पोस्ट शेयर की थी। वे असॉल्ट राइफल के साथ मिलिट्री गियर पहने दिखी थीं।

लेना ने लिखा कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और ताकतवर हैं। लेना ने यूक्रेन को सपोर्ट करने के लिए दुनियाभर को शुक्रिया कहा। लेना ने कहा कि उनका जन्म कीव में हुआ। यूक्रेन उनका देश है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी