Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर आया बड़ा अपडेट, पुतिन ने सीजफायर का दिया आदेश, जानिए क्या है कारण

गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (22:10 IST)
मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने महीनों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में 6 से 7 जनवरी तक सीजफायर का आदेश दिया है। इस दौरान युद्ध रोका जाएगा। रूसी आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल-क्रेमलिन ने आर्थोडाक्स क्रिसमस को लेकर 6-7 जनवरी को यूक्रेन में संघर्ष विराम का अनुरोध किया था।

खबरों के मुताबिक बड़ी संख्‍या में रूढ़िवादी ईसाई रूस और यूक्रेन में रहते हैं वो हर साल 6-7 जनवरी को क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं।

इसको ध्‍यान में रखते हुए रूसी Orthodox चर्च के प्रमुख ने इन दो दिनों तक युद्ध रोकने का अनुरोध किया था। इसके बाद रूसी राष्‍ट्रपति ने 2 दिन के लिए सीजफायर का आदेश दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी