NATO से नाराज हुए यूक्रेन के राष्ट्रप‍ति जेलेंस्की, कहा 'कमज़ोर'

शनिवार, 5 मार्च 2022 (09:06 IST)
मॉस्को। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के बीच हाल ही में संपन्न हुए नाटो शिखर सम्मेलन को कमजोर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नाटो ने यूक्रेन को 50 टन डीजल प्रदान करने के अलावा कुछ नहीं किया।
 
जेलेंस्की ने कहा कि आज नाटो शिखर सम्मेलन हुआ। यह एक कमजोर शिखर सम्मेलन था, एक भ्रमित शिखर सम्मेलन, एक ऐसा सम्मेलन जो दिखाता है कि यूरोप में हर कोई स्वतंत्रता की लड़ाई को एक लक्ष्य नहीं मानता है।
 
जेलेंस्की ने नाटो सदस्यों पर आरोप लगाया कि उन्होंने यूक्रेन पर हमला शुरू करने के लिए रूस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि नाटो ने यूक्रेन को 50 टन डीजल प्रदान करने के अलावा कुछ नहीं किया।
 
नाटो ने यूक्रेन की नो फ्लाय जोन बनाने की अपील खारिज कर दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस फैसले से खासे निराश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से गठबंधन ने रूस को बमबारी अभियान जारी रखने के लिए हरी झंडी दे दी है। उन्होंने नाटो से नो फ्लाई जोन की अपील की थी।
 
उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर भारी बमबारी कर रहा है। वहां तबाही की स्थिति नजर आ रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी