Shrimad Bhagwat Puran katha: अधिकतर कथावाचक श्रीमद्भागवत पुराण की कथाओं का ही बखान करते हैं। कई जगहों पर भागवत कथा का आयोजन होता है। भागवत पुराण में श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ ही हिंदू धर्म की कई कथाओं और श्री हरि विष्णु के सभी अवतारों की कहानी को समेटा गया है। इनकी कथाओं का श्रवण करके श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस करते हैं। कथा श्रवण का क्या है लाभ, जानिए।
4. भागवत कथा सुनने से हिंदू धर्म के कर्मकांड, नियम, दर्शन, ब्रह्मांड, सृष्टि निर्माण, जन्म-मरण, पुनर्जन्म, सप्तलोक, प्रलय, आत्मा, परमात्मा, काल, इतिहास और भविष्य का संक्षिप्त ज्ञान हो जाता है।
9. रोग-शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली के लिए इसका आयोजन किया जाता है। परिवार के साथ बैठकर इसे सुनने से सभी का कल्याण होता है।
10. भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है, इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए इसे हर किसी को आयोजित कराना चाहिए। इससे सभी तरह के ग्रह दोष, मंगल दोष, पितृदोष, शनि दोष, राहु दोष और अन्य किसी भी प्रकार का दोष हो तो वह समाप्त हो जाता है।