वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती आज, जानिए कैसा है महाराणा प्रताप का किला?

सोमवार, 22 मई 2023 (11:33 IST)
Maharana Pratap Jayanti 2023: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 9 मई को हुआ था। उनका जन्म कुंभलगढ़ के किले में हुआ था। मेवाड़ के वीरों के गौरवपूर्ण इतिहास का गवाह कुंभलगढ़ का किला राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है दूसरा चित्तौड़ का किला जिसे सबसे बढ़ा किला माना जाता है।
 
कुंभलगढ़ का किला | Kumbhalgarh ka kila durg
 
  1. चित्तौड़गढ़ किले के बाद कुंभलगढ़ का किला दूसरा सबसे बड़ा किला है। 2013 में इसे विश्व धरोहर में शामिल किया है।
  2. माना जाता है कि कुंभलगढ़ किले का सबसे पहले निर्माण सम्राट अशोक के पुत्र द्वारा कराया गया था।
  3. सबसे आखरी में इस किले का पुन: निर्माण राणा कुंभा ने कराया था। उनकी पत्नी का नाम कुंभल था।
  4. यह किला महाराणा प्रताप की जन्म स्थली, उदयसिंह के राज्याभिषेक और महाराणा कुंभा की हत्या का गवाह है।
  5. इसी किले में माता पन्नाधाय ने उदय सिंह की जान बचाई थी। उनका बेटा यही पर वीरगति को प्राप्त हुआ था।
  6. कुंभलगढ़ का यह किला 36 किमी लंबी दीवार से घिरा है। यह चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार है।
  7. अजयगढ़ के नाम से प्रसिद्ध इस किले में प्रवेश द्वारा के अलावा और कही से घुसना संभव नहीं है।
  8. महाराणा प्रताप ने इसी किले में हल्दीघाटी के युद्ध की तैयारी की और समाप्ति के बाद इसी किले में रहे थे।
  9. इस किले के अंदर कई भव्य मंदिर और महल मौजूद हैं। कुंभ स्वामी का मंदिर और झाली रानी और बादल महल खास है।
चित्तौड़गढ़ का किला | kumbhalgarh kila durga

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी