Astrology Guru transit 2025: वर्तमान में 29 मार्च 2025 को शनि ने मीन में, 14 मई को गुरु ने मिथुन में और 18 मई को राहु ने कुंभ में गोचर किया था। शनि के गोचर के बाद से ही 4 राशियों का शानदार समय प्रारंभ हो चला था। अब आने वाले समय में वे और बुलंदियों पर जाएंगी और साल के अंत तक मिलेगा उन्हें कोई ऐसा शुभ समाचार जिसे जानकर वे खुश हो जाएगी।
1. मेष राशि: 29 मार्च 2025 से शनि आपके 11वें भाव से निकलकर 12वें भाव में गोचर किया है तब से आप पर शनि की साढ़ेसाती का समय प्रारंभ हो गया है लेकिन 30 वर्षों के बाद कुंडली में ऐसी स्थिति बन रही है कि शनि आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। क्योंकि इसी दौरान 14 मई से आप पर गुरु की विशेष कृपा बरसना प्रारंभ हो चुकी है। गुरु आपके दूसरे भाव से निकलकर तीसरे भाव में गोचर करके शनि को काबू में रख रहा है। दूसरी ओर 11वें भाव में राहु के गोचर के कारण आप मालामाल हो जाएंगे। पंचम का केतु आपके जीवन में सुख और शांति लाएगा। यदि आप शनि के मंदे कार्य नहीं करते हैं तो ये मानकर चलिए कि आने वाले 5 साल आपके अब तक के जीवन के सबसे श्रेष्ठ साबित होंगे। वर्ष 2025 के अंत तक आपको शुभ समाचार मिलेगा जो आपकी या आपकी संतान की उपलब्धि से जुड़ा हो सकता है।
2. सिंह राशि: वर्ष की शुरुआत से मध्य तक बृहस्पति 10वें, शनि 7वें और राहु के 8वें भाव में होने से नौकरी, व्यापार और शिक्षा में समय अच्छा रहेगा। इसके बाद बृहस्पति 11वें, शनि 8वें और राहु के 7वें भाव में गोचर करेगा। यह भी एक जबरदस्त कश्मकश वाली परिस्थिति निर्मित करेगा। यदि आपने अपना वैवाहिक जीवन संभाल लिया तो बाकी क्षेत्र में आपकी विजय तय है। पूरा वर्ष आपकी नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतर साबित होगा। प्रॉपर्टी बनाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। वर्ष के अंत में नौकरी को लेकर आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
3. तुला राशि: आपकी राशि वर्ष 2025 की सबसे शक्तिशाली राशि है। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में, बृहस्पति नवम भाव में और राहु पंचम भाव में गोचर कर रहा है। अभी 6 माह बाकी है। इसमें बृहस्पति बहुत बलवान होकर सुख और समृद्धि देगा। नौकरी में उन्नति से आप हैरान रह जाएंगे। अब तक अटके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं और भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। घर परिवार में आपको किसी सदस्य के द्वरा शुभ समाचार सुनाया जा सकता है जिसके चलते आप बहुत खुश हो जाएंगे।
4. कुंभ राशि: आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस वक्त शनि लग्न भाव में है 29 मार्च को दूसरे भाव से गोचर कर रहा है। बृहस्पति महाराज दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर चतुर्थ से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति का गोचर आपको अपार धन लाभ के प्रबल योग बना रहा है। आपकी आर्थिक समृद्धि की योजनाओं में सफलता मिलने का क्रम जारी है। राहु का गोचर पंचम भाव में हो रहा है जो कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकता है क्योंकि साथ में बृहस्पति का प्रभाव भी रहेगा। आपको बस अपनी सेहत और संतान पर ध्यान देने की जरूरत है बाकि क्षेत्र में उन्नति पक्की है। धन संपत्ति को लेकर आपको वर्ष के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।