मालदीव्स छोड़ो, इन टापुओं पर जाओ घूमने मालदीव को हमेशा के लिए भूल जाओगे

WD Feature Desk

सोमवार, 13 मई 2024 (18:34 IST)
islands Tour : भारत के शस्त्रु राष्ट्र मालदीव्स या मालदीव जाना अब छोड़ दो और यदि आप चाहते हो कि हम ऐसे ही किसी खूबसूरत टापुओं पर घूमें तो हम आपके लिए लाएं हैं 5 बेहतरीन टापुओं की जानकारी। यहां जाकर आप हमेशा के लिए मालदीव को भूल जाओगे। आओ जानते हैं कि कौन से हैं वे 5 टापू।
ALSO READ: Tourism : भारत की 5 सबसे ठंडी जगहें जहां लोग जाते हैं गर्मियों की छुट्टी में घूमने
1. मॉरीशस | mauritius : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यहां पर लेस 7 कैस्केड्स और ले मोर्ने ब्रेबंट बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गर्मी में सैर सपाटे के हिसाब से यह बहुत ही सस्ती और सुंदर जगह है।
 
कैसे जाएं:-
भारत से मॉरीशस की दूरी करीब 5110 किलोमीटर है। भारत से सीधे वायुयान सेवा मॉरीशस तक पहुंचने के लिए उपलब्ध है। फ्लाइट का किराया वर्तमान में करीब 30 से 32 हजार पड़ता है।
ALSO READ: Mp tourism: मध्यप्रदेश के 5 हिल स्टेशन, जहां जाकर मन हो जाएगा प्रसन्न
2. रामरी आईलैंड, म्यांमार | ramree island burma : यदि आप असंख्य मगरमच्छ देखना चाहते हैं तो बर्मा के राम्री आईलैंड पहुंच जाएं जिसे 'मगरमच्छों का आईलैंड' भी कहते हैं। यहां खारे पानी की कई झीलें हैं, जो खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। इस आईलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि इस द्वीप पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है।
 
कैसे जाएं:-
चेन्नई से 1769 km. फ्लाईट द्वारा यहां जाया जा सकता है।
सड़क मार्ग से दिल्ली से दूरी 3,342 किलोमीटर है। गुवाहहटी होते हुए यंगुन, यंगुन से रामरी आईलैंड।
कोलकाता से दूरी 2,443 किलोमीटर की है। फ्लाइट से 2 घंटे की दूरी।
 
3. रीयूनियन आईलैंड, हिन्द महासागर ( reunion island sharks ): यह फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, परंतु भारी संख्‍या में शॉर्क की मौजूदगी के चलते यह बहुत ही खतरनाक है। यहां घूमना आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा रोमांच साबित हो सकता है, क्योंकि इस द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी, हरे-भरे जंगल, बहते झरने और हैरत में डालने वाले प्रकृति के दूसरे चमत्कार भी हैं। 
ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
4. नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड, भारत ( north sentinel island india) : अंडमान द्वीप समूह में स्थित नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी। यहां घूमना और प्रकृति के नजारों के साथ ही जंगली पशु और पक्षियों को देखना बहुत ही रोमांचकारी है। परंतु यहां का सबसे बड़ा खतरा है यहां की जनजातियां, जो इस द्वीप पर किसी भी बाहरी को आने नहीं देती हैं और जान से मार देती हैं। हालांकि कई लोग यहां अपनी रिस्क पर घूम-फिरकर आ जाते हैं।
 
5. लूज़ोन आईलैंड, फिलीपींस ( luzon island philippines) : इस आईलैंड को खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी 'ताल वॉल्कैनो' के कारण जाना जाता है। इसके क्रेटर में एक ज्वालामुखीय झील है, जो ताल झील कहलाती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। लेकिन पर्यटकों को पहले से ही यह चेतावनी भी दे दी जाती है कि कब ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में ऐसा हुआ भी था जिसके बाद आसपास के इलाकों को आनन-फानन में खाली करा लिया गया था।
 
कैसे जाएं:-
कोलकाता से दूरी 3573 किलोमीटर। कोलकाता से यंगुन, यंगुन से फिलिपिंस।
ALSO READ: National Tourism Day : भारत से बाहर घूमने न जाएं, यहां मिलेगा सबकुछ

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी