Sharad purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन कब और कैसे रखें चंद्रमा के प्रकाश में खीर या दूध?

WD Feature Desk

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (12:56 IST)
Sharad purnima 2025: अश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इसे कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा तथा कोजागरी लक्ष्मी पूजा भी कहते हैं। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर, दिन सोमवार को मनाई जा रही है।
 
क्यों रखते हैं चंद्रमा की रोशनी में खीर?
कब रखते हैं खीर?
1. शरद पूर्णिमा के दिन शाम के समय चंद्रमा निकलने पर खीर को कई छोटे बर्तनों में भरकर छलनी से ढक कर खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रख दें। 1 या  2 घंटे के बाद उसका सेवन कर सकते हैं। खीर नहीं तो दूध भी रख सकते हैं।
 
2. कुछ लोग शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाकर पूरी रात चंद्रमा की रोशनी में खीर को रखते हैं और सुबह उठकर यह खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है।
 
3. आपके शहर में चांद निकलने के बाद रखें दूध या खीर। जब चांद पूरा नजर आए और चारों ओर अंधेरा हो तब रखें दूध या खीर।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी