पितृ पक्ष में कौन से 10 पौधे रोपना चाहिए, रोपना संभव नहीं तो दान करें

शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (12:52 IST)
Pitru Paksha 2022 : 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक 16 श्राद्ध चलेंगे। इसे पितृ पक्ष और श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। इन 16 दिनों के दौरान 10 प्रकार के पौधों का रोपण करने से ऋषि, देव और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। यदि आप पौधा रोपण नहीं कर पा रहे हैं तो दान कर सकते हैं। जानिए पौधे और दान की लिस्ट।
 
श्राद्ध पक्ष के दौरान पौधा रोपण | Plantation during Shradh Paksha
 
1. दश तरह के पौधे : शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है और कभी नरक के दर्शन नहीं करता।
 
- पीपल, आम, नीम, इमली, कैथ, बेल, आंवला, केला, नारियल और जामफल का पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा के लिए आसपास तारों की जाली भी लगाएं। आप चाहें तो शमी, बिल्वपत्र, जामुन, अपराजिता, कदंब, बरगद, पलाश, जवाकुसुम, चंपा और अनार का पौधा भी लगा सकते हैं।
 
श्राद्ध पक्ष के दौरान दान | Daan during Shradh Paksha
 
2. ये दान करें : पिंडदान, दीपदान, अन्न दान, पंचबलि दान, जूते-चप्पल, वस्त्र, छाता, काला‍ तिल, घी, गुड़, धान्य, नमक, चांदी-स्वर्ण और गौ-भूमि दान। आप चाहे तो सिर्फ आटा, गुड़, घी, नमक और शक्कर का दान भी कर सकते हैं। यथाशक्ति दान जरूर करना चाहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी