श्रावण सोमवार पर कैसे करें शिवजी का रुद्राभिषेक?

Rudrabhishek puja vidhi: श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और रुद्राभिषेक करने का बहुत महत्व है। सावन माह में शिव पूजा के विशेष दिनों में या सावन सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है स्नान करना या कराना। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक। यदि आप भी शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं तो जानें इसका लाभ और पूजा की सरल विधि।
 
रुद्राभिषेक का महत्व एवं लाभ- Rudrabhishek ka mahatva benefits :-
 
रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानी कि रुद्र भगवान सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं।
रुद्राभिषेक से हमारे द्वारा किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। 
रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं।
कालसर्प योग, गृहक्लेश, व्यापार में नुकसान, शिक्षा में रुकावट सभी कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक करें
रुद्राभिषेक पूजा की सरल विधि- Rudrabhishek puja vidhi :-
 
पूजा सामग्री- भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, घृत, शहद, चीनी, अनार, ऋतुफल, भस्म, चंदन, सफेद फूल, जल का पात्र, गंगा जल, शिव भोग, प्रसाद आदि।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी