रसानंद आश्रम में रहने वाले कर्मियों ने ही स्वामी रसानंद महाराज के मरने की सूचना दी है। हालांकि किसी ने भी महाराज के मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन दबी जबान से संपति विवाद को जिम्मेदार बताया। उनके परिजनों ने संपत्ति विवाद के कारण स्वामी रसानंद की हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि स्वामी रसानंद का विगत वर्षों से संपत्ति और लेन-देन के मामलों के चलते विवादों से नाता रहा हैं। इसमें महाराज के साथ रहने वाली महिला पर शक जताया जा रहा है।
घटना के दौरान महिला भी महाराज के साथ मौजूद थी और इसी महिला ने हरिद्वार आश्रम में महाराज के मरने की सूचना दी थी, लेकिन वास्तविक स्थिति का पता तो महाराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। (वार्ता)