एडिडास ने की फुटबॉल से जुड़े अभियान की शुरुआत

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:50 IST)
नई दिल्ली। खेल परिधान और सामग्री बनाने वाली कंपनी एडिडास ने देश में फुटबॉल क्रांति के लिए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से एक अभियान #हियरटूक्रिएट की आज यहां शुरुआत की।
 
फीफा अंडर-17 विश्व कप के शुरू होने से पहले इस अभियान के तहत एक फिल्म के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल मैदान के अंदर और बाहर भारतीयों के दिलो-दिमाग पर छा गया है।
 
फिल्म को देश के विभिन्न इलाको में शूट किया गया है जिसमें युवा खिलाड़ियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और कमियों को दिखाया गया है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी