हुंदै की वरना की 15000 से अधिक बुकिंग

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (20:56 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने आज कहा कि उसकी सेडान वरना की अगली पीढ़ी के संस्करण हेतु 15000 से अधिक बुकिंग मिली है।
 
कंपनी के बयान में कहा गया है कि बाजार में पेश किए जाने के बाद 40 दिनों में ही 1.24 लाख लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की है।
 
इसके अनुसार उत्पादन संबंधी दिक्कतों के बावजूद कंपनी दीपावली से पहले 12000 नई वरना कारों की आपूर्ति करेगी। वहीं इस साल के आखिर तक शुरुआती कीमत पर 20,000 कारों की आपूर्ति की जाएगी। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी