एक ही पोडियम पर दो भारतीय पैरा TT खिलाड़ी, भाविना को स्वर्ण तो सोनल को मिला कांस्य

रविवार, 7 अगस्त 2022 (12:20 IST)
बर्मिंघम:  भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता।तोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी।

Picture of the Day:
2 Indian athletes on the medal podium | Bhavina Patel & Sonalben Patel after winning Gold & Bronze medal respectively (Para Table Tennis)  #CWG2022India pic.twitter.com/2B6f5FCKzT

— India_AllSports (@India_AllSports) August 6, 2022
इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी