900 गोल दागकर भी संन्यास का विचार मन में नहीं आने दे रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

WD Sports Desk

शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (12:57 IST)
पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने निकट भविष्य में संन्यास लेने की अटकलो को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि वह यूरोप कप के बाद हो रही अपनी आलोचनाओं को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने ऐसी अटकलो को भी खारिज किया जिनमें कहा गया है कि वह निकट भविष्य में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं।

रोनाल्डो ने हाल ही में हुई संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह सब प्रेस से है। मेरे दिमाग में यह बात कभी नहीं आई कि मेरा पुर्तगाल की टीम के साथ समय समाप्त हो गया है।” उन्होंने कहा, “इसके ठीक विपरीत इसने मुझे ईमानदार बने रहने के लिए और भी अधिक प्रेरणा दी।”

उन्होंने कहा, “हमारी प्रेरणा राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर नेशन लीग जीतने की है। हम इसे एक बार पहले ही जीत चुके हैं और हम ऐसा फिर करना चाहते हैं। मैं एक ही बात बार-बार कह सकता हूँ, लेकिन मैं दीर्घकालिक नहीं सोचता, यह हमेशा अल्पकालिक होता है।”

Cristiano Ronaldo scored his 900th career goal in Portugal's home Nations League game against Croatia.
Legend  #CristianoRonaldo pic.twitter.com/PC5jJ49ZE7

— Anyi Manutd Fan Base (@Anyimanutd) September 6, 2024
पुर्तगाल गुरुवार को नेशंस लीग के अपने पहले मैच में क्रोएशिया की मेजबानी की। इस मैच में रोनाल्डो ने अपने करियर का 900वां गोल दागा। रविवार को लीग ए ग्रुप वन में स्कॉटलैंड से मुकाबला होगा। मैनेजर रॉबर्टो मार्टिनेज ने दो मैचों के लिए रोनाल्डो को टीम में शामिल किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी