यूरोप ट्रिप के दौरान विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी का सामान हुआ चोरी, पासपोर्ट तक ले गए चोर

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (17:17 IST)
Vivek Dahiya Divyanka Tripathi: टीवी के पॉपुलर कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ विदेश में लूटपाट हो गई है। दोनों अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मानने के लिए रोमाटिक टूर पर यूरोप ‍निकले थे। यूरोप मे वहां साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे, लेकिन फिर उनका पासर्पर्ट समेत 10 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। 
 
अब दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया यूरोप में बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं। उन्हें वापस इंडिया आने के लिए मदद की जरूरत है। ईटाइम्स संग बात करते हुए विवेक दहिया ने इस पूरी घटना के बारे में बताया है। 
 
विवेक ने कहा, हमारी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन के लिए रहने का प्लान बनाया। हम जिस होटल में ठहरने वाले थे उसे देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान हमने अपना सारा सामना पार्किंग में खड़ी कार में ही छोड़ दिया। जब हम सामान लेने गए, तो सारा सामना चोरी हो गया था। 
 
विवेक ने कहा, हमारा पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिए गए। चोर कार तोड़कर उसके अंदर रखा सामान लेकर भाग गए। हमने लोकल पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने हमारी‍ रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के बिना हम कुछ नहीं कर सकते। 
 
उन्होंने कहा, पुलिस ने लोकेशन पर जाकर देखना तक ठीक नहीं समझा। हमने एंबेसी तक पहुंचने की भी कोशिश की, लेकिन वो भी बंद मिली। हमें भारत वापस आने के लिए टेम्प्ररी पासपोर्ट और दूतावास से जरूर मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कुछ भी नहीं है।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी